फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

Mon, 17 Jun 2019 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत
संदना (सीतापुर)। सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर नसीराबाद गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक व सवार करीब सौ मीटर तक ट्रक के संग घसीटते चले गए।
विज्ञापन


रेउसा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव निवासी सरदार राजेंद्र सिंह (50) अपने पैंतीस वर्षीय दोस्त के साथ बाइक से शनिवार देर रात मिश्रिख जा रहे थे। संदना थाना क्षेत्र के सिधौली मिश्रिख मार्ग पर नसीराबाद गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में सामने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक व सवार लगभग 100 मीटर तक ट्रक के साथ रोड पर घिसटते चले गए। दोनों बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मृतकों में एक की पहचान राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed