{"_id":"5cfc0284bdec22070f680df8","slug":"15600195811-sitapur-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व भांजी जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व भांजी जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। पति की हालत गंभीर है। बाइक पर एक किशोरी भी सवार थी। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
महोली कोतवाली क्षेत्र के डीघरा निवासी अवधेश (30) अपनी पत्नी पंछी देवी (25) व भांजी मीनू (16) के साथ बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। वहां से शनिवार शाम तीनों बाइक से वापस गांव जा रहे थे।
जब ये लोग नेशनल हाईवे पर रामकोट थाना क्षेत्र में नेरी व कटीली के बीच पहुंचे तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पंछी देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पति को गंभीर हालत के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मीनू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष उमा दीपक का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।