{"_id":"5cb0da0fbdec22141e224513","slug":"151555094031-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने पति की गोली मार की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता ने पति की गोली मार की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरेहटा इलाके के हालूपुर गांव में वारदात, मायके से लाई थी तमंचा, रात में मारी गोली
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के हालूपुर गांव में एक नवविवाहिता ने गुरुवार रात अपने पति की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के लोगों ने उसे तमंचे के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी व एएसपी ने मामले की जांच पड़ताल की है। हालांकि वारदात का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
मछरेहटा के हालूपुर गांव निवासी पुष्कर उर्फ रामचंद्र (25) पुत्र वंशगोपाल के घर में गुरुवार रात अचानक फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। पुष्कर के कमरे से आहट पाकर परिवारीजन उधर दौड़े। कमरे में देखा तो सिर में गोली लगने से पुष्कर की मौत हो चुकी थी। शव के पास में ही पुष्कर की पत्नी रूबी हाथ में तमंचा लिए खड़ी थी।
ये देख परिवारीजन के होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को एकत्र किया। रूबी को पकड़ने के साथ ही थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रूबी को हिरासत में ले लिया और उसके पास से 315 बोर का तमंचा व एक खोखा बरामद कर लिया। पूछताछ में रूबी ने पति की गोली मारकर हत्या करना कुबूल कर लिया।
विज्ञापन
रूबी ने बताया कि वह मायके से असलहा लेकर आई थी। परिवारीजन ने बताया कि रूबी का मायका रामकोट के हासपुर गांव में रामशंकर के यहां है। एक साल पहले ही पुष्कर व रूबी की शादी हुई थी बताते हैं कि रूबी शादी से खुश नहीं थी। पति से आए दिन उसका झगड़ा होता था। बीते सोमवार को ही वह मायके से आई थी।
वारदात की खबर पाकर एसपी एलआर कुमार व एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर रूबी को जेल भेजा जा रहा है।
तीन भाइयों में छोटा था पुष्कर
हालूपुर गांव का पुष्कर खेती करने के साथ ही मजदूरी करने बाहर जाता था। पुष्कर तीन भाई थे। उसके बड़े भाई की बीमारी से मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर का भाई अंबरीश गांव में ही रहता है। पुष्कर सबसे छोटा था।