{"_id":"5c797bc7bdec22736b5eb538","slug":"151551465415-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला रेतकर युवती की हत्या के बाद शव घर के पीछे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला रेतकर युवती की हत्या के बाद शव घर के पीछे फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट (सीतापुर)। थाना इलाके में धारदार हथियार से एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव घर के पीछे फेंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के गले में रस्सी कसी हुई पाई गई है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र के भवानीपुर कालिकाबक्स में रहने वाले श्रीराम की बेटी शिल्पी (20) गुरुवार की रात अपने कमरे में लेटी थी। शुक्रवार की सुबह घर के पीछे उसका शव बरामद होने से हड़कम्प मच गया। युवती का गला रस्सी से कसने के बाद धारदार हथियार से रेता भी गया है।
मृतका के परिवारीजन कुछ भी समझ और बता पाने में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी उमाकांत ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी एलआर कुमार के मुताबिक मामला प्रथमदृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।