फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पति ने ही की शकुंतला की हत्या, केस दर्ज

पति ने ही की शकुंतला की हत्या, केस दर्ज

Wed, 04 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पति ने ही की शकुंतला की हत्या, केस दर्ज
पति ने ही की शकुंतला की हत्या, केस दर्ज
विज्ञापन


सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में हुई शकुंतला की हत्या के मामले में मायके पक्ष ने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में पति समेत कई लोगों के खिलाफ खैराबाद थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।

पति के नामजद होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। शकुंतला देवी का शव मंगलवार की शाम खैराबाद थाना क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में पड़ा पाया गया था। घटना के बाद से उसका पति फरार है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुरा निवासी राम प्रताप की पत्नी शकुंतला देवी(20) का शव मंगलवार की देर रात खैराबाद के सरैंया मनेरा गांव के निकट गन्ने के खेत में मिला था। उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई थी। पास ही एक बाइक खड़ी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति राम प्रताप पर ही हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पक्ष से इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंबोवा निवासी राजेश मौर्य ने बताया कि उसने मार्च 2017 अपनी बहन शकुंतला देवी का विवाह शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुरा निवासी राम प्रताप के साथ की थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में तरह तरह की मांग करने लगा था। दो माह से ससुराल पक्ष सोने की चेन, भैंस व 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

मायके पक्ष ने इस मांग को पूरा कर पाने में असमर्थता जता दी। आरोप है कि मांग पूरी होते न देख राम प्रताप दहेज में मिली बाइक से शकुंतला को टहलाने के बहाने घर से निकला। इसके बाद खैराबाद क्षेत्र के ग्राम मनेरा के निकट रास्ता सुनसान पाते ही शकुंतला को निकट के खेत में खींच ले गया। जहां पर चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी।


विवाहिता के भाई राम प्रताप ने इस संबंध में शकुंतला देवी के पति राम प्रताप समेत ससुर राजेश, सास, ननद, बहनोई, देवर आदि के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed