फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   लूटपाट का विरोध करने पर गृहस्वामी को मारी गोली, जख्मी

लूटपाट का विरोध करने पर गृहस्वामी को मारी गोली, जख्मी

Fri, 25 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट का विरोध करने पर गृहस्वामी को मारी गोली, जख्मी
लूटपाट के विरोध पर डकैतों ने गृहस्वामी को मारी गोली
विज्ञापन


महमूदाबाद (सीतापुर)। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात लूटपाट की नियत से पहुंचे डकैतों ने विरोध करने पर गृहस्वामी को गोली मार दी। इससे गृहस्वामी जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी रामपुर मथुरा में भर्ती कराया है।

ग्राम टपरा नगर टिकठा निवासी देवाराम के पड़ोसी धर्मराज तिवारी के घर गुरुवार रात धार्मिक कार्यक्रम था। इस वजह से देवाराम का परिवार धर्मराज के घर गया था।
विज्ञापन


घर पर केवल देवाराम ही था। देर रात करीब छह डकैत देवाराम के घर में घुस गए। इससे पहले कि बदमाश लूटपाट करते आहट पाकर देवाराम की नींद टूट गई।

सशस्त्र डकैतों को घर में घुसे देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और अकेले ही बदमाशों से भिड़ गया और एक बदमाश को दबोच लिया।

अपने साथी को फंसते देख डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने पर देवाराम गिर गया। मोहल्ले के लोगों का शोर शुरू बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए निकल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक डकैतों ने करीब 6 राउंड फायरिंग की है। आपाधापी में बदमाश मौके पर एक टार्च व डंडा भूल गए। घायल गृहस्वामी ने 6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।


थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि घायल देवाराम को इलाज व डॉक्टरी परीक्षण के लिए रामपुर मथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed