फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   चोरी, लूट के मामले में पूर्व प्रधान सहित तीन गिरफ्तार

चोरी, लूट के मामले में पूर्व प्रधान सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2017 03:03 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
चोरी, लूट के मामले में पूर्व प्रधान सहित तीन गिरफ्तार
चोरी, लूट में पूर्व प्रधान सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

हरदोई के पिहानी पुलिस ने पिसावां पुलिस की मदद से दबोचा
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में कुछ महीनों पहले हुई तीन चोरी व एक लूट मामले में पिसावां के ढखिया कलां के पूर्व प्रधान सहित तीन बदमाशों को पकड़ा गया है। हरदोई के पिहानी पुलिस ने पिसावां पुलिस की मदद से लूटे व चोरीगए समान व नकदी सहित तीनों को गिरफ्तार कर हरदोई जेल भेज दिया गया।

थाना क्षेत्र में कुछ माह पूर्व हुई चोरी व लूट के मामले में पुलिस ने ढखिया कलां के पूर्व प्रधान मुन्ना टाइगर को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व प्रधान के घर में दबिश देकर पिहानी व पिसावां पुलिस ने चोरी व लूट का सामान भी बरामद किया है। पूछताछ में मुन्ना ने पूर्व में महतनिया निवासी सगीर की दुकान से चोरी, अमरैया निवासी श्यामबिहारी के घर से चोरी, मूड़ाकलां निवासी राजकुमारी पत्नी राजेंद्र के घर से चोरी, बहादुर नगर के पास से बाइक सवार एक कंपनी के सुपरवाइजर से लैपटॉप मोबाइल व 45 हजार नकदी लूटने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पिसावां के ही गलिबापुर निवासी अजयपाल व मिश्रिख थाने के कल्ली निवासी इस्लाम को गिरफ्तार कर ज्वैलरी व नकदी बरामद कर तीनों को हरदोई जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया पकड़े गए बदमाशों द्वारा लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर में कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed