फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   लापता बालक का तालाब में मिला शव, हत्या का संदेह

लापता बालक का तालाब में मिला शव, हत्या का संदेह

Fri, 15 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
लापता बालक का तालाब में मिला शव, हत्या का संदेह
लापता बालक का तालाब में मिला शव
विज्ञापन


महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक लापता बालक का शव शुक्रवार को संदिग्ध हालात में तालाब में उतराता मिला। वह दो दिन से लापता था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। उसके सिर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। परिवार ने इस संबंध में हत्या का संदेह जताया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

महमूदाबाद के ग्राम मौजमपुर निवासी राजेश वर्मा का पुत्र सुधीर उर्फ सीटू (10) 11 दिसंबर को घर से खेलने के लिए निकला था। इसी बीच वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उधर, शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने तालाब में सुधीर का शव उतराता देखा।

खबर फैलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने शव की शिनाख्त सुधीर के रूप में की। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि सुधीर के सिर पर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों ने पहले सुधीर का अपहरण किया, जिसके बाद हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक रंजन सचान ने बताया कि परिवार ने हत्या का संदेह जरूर जताया है, लेकिन इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।

घटना के हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed