{"_id":"59a9a0ad4f1c1be9278b4c7b","slug":"141504288941-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व तेज हवाओं से दीवार गिरी, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश व तेज हवाओं से दीवार गिरी, दो घायल
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार गिरी, दो घायल
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश व तेज हवा के बीच एक घर की दीवार ढह गई। इससे दो लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के बेहटा पकौड़ी निवासी शत्रोहन लाल के घर उसका मामा लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के अचाकापुरवा निवासी राजू आया हुआ था।
शुक्रवार को शत्रोहन अपने घर का निर्माण करवा रहा था। करीब ही मामा व भांजे खड़े थे। इसी दौरान बारिश के साथ हवा चलने लगी। तेज हवा के कारण निर्माणाधीन दीवार गिर गई।
इससे मामा व भांजे मलबे में दब गए। गांव के लोगों ने आननफानन मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। परिवार के सदस्यों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से शत्रोहन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।