फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, बालबाल बचे बाइक सवार

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, बालबाल बचे बाइक सवार

Wed, 14 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, बालबाल बचे बाइक सवार
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, बचे बाइक सवार
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक मासूम समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। बाइक सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

सदरपुर के ग्राम बजेहरा निवासी संजय (24) पुत्र मोहले भार्गव अपने चार माह के पुत्र अरुण को लेकर बाइक से रामपुरकलां के खलसापुर गांव निवासी राजेश (26) के साथ महमूदाबाद जा रहे थे। बजेहरा से निकलते ही सरैंया-महमूदाबाद-सदरपुर मार्ग पर महमूदाबाद की ओर से जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से सभी बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक को रौंदता हुआ अनियंत्रित हो सड़क ॅॅके किनारे रखी मवेशियों को चारा खिलाने की नांद में टकराकर रूका गया। जिससे सभी लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में मासूम समेत तीनों को बहुत हल्की चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed