फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बंदूक लेकर बारात में झूमना महंगा पड़ा

बंदूक लेकर बारात में झूमना महंगा पड़ा

Thu, 03 May 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बंदूक लेकर बारात में झूमना महंगा पड़ा
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक शराबी को बारात में बंदूक लेकर झूमना मंहगा पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने न सिर्फ उसे बंदूक के साथ दबोचा। बल्कि रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजने की भी कार्रवाई की। उसके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर गंधौली निवासी रतनलाल की पौत्री का विवाह था। बारात आई, तो एक व्यक्ति बंदूक लेकर नशे में झूमने लगा। बताया जा रहा है कि बीच-बीच में वह लाइसेंसी बंदूक से फायर भी कर रहा था। यह हाल देख लड़की पक्ष ने सूचना यूपी-100 व शहर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंदूक लेकर डांस कर रहे व्यक्ति को दबोच लिया। इसके बाद उसे कोतवाली लाया गया। प्रभारी निरीक्षक अमोद रंजन चौधरी ने बताया कि बंदूक के साथ पकड़े गये व्यक्ति की पहचान संदना थाना क्षेत्र के नारायन नगर निवासी महिपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंसी बंदूक भी उसके नाम पर ही थी। उसके खिलाफ हर्ष फायरिंग के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed