फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का तहखाना

पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का तहखाना

Thu, 15 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का तहखाना
एक ट्रक से अधिक बरामद की शराब, तीन दबोचे गए, रामकोट थाना क्षेत्र का मामला
विज्ञापन

सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार शाम एक मकान में छापेमारी की। यहां पर पुलिस ने मकान के तहखाने में शराब का गोदाम पकड़ा। गोदाम में एक ट्रक से अधिक अवैध शराब बरामद की है। शराब हरियाणा से लाकर यहां पर ब्रांड तैयार किया जाता था। छापेमारी के दौरान मकान मालिक मौके से भाग गया।

जबकि इस कारोबार में शामिल तीन कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जहां पर शराब पकड़ी है, उस मकान के सामने शराब की दुकान भी मौजूद है। संदेह जताया जा रहा है कि इसी दुकान के माध्यम से नकली शराब की सप्लाई की जा रही थी। देर शाम समाचार भेजे जाने तक पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


सीओ सिटी सिटी योगेंद्र सिंह ने शहर कोतवाली, खैराबाद और रामकोट पुलिस टीम के साथ गुरुवार शाम रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी आशू शुक्ला के घर पर छापेमारी की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां पर अवैध शराब का गोदाम है। पुलिस मकान में दाखिल हुई तो उसे कुछ कमरा खाली नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सीओ की नजर मकान में लगे मिट्टी के ढेर पर पड़ी। सीओ ने मिट्टी का ढेर हटवाया तो जो कुछ भी सामने आया उसे देखकर सभी चौंक पड़े। क्योंकि जहां पर मिट्टी का ढेर था, ठीक उसके नीचे एक ढक्कन छिपा हुआ था। ढक्कन हटाकर जब पुलिस नीचे उतरी तो वहां पर अवैध शराब की पेटियां लगी देखी।

पुलिस ने मौके पर मौजूद रामकोट के रस्योरा निवासी राकेश मिश्रा व मधवापुर निवासी अरविंद कुमार और रजत कुमार को गिरफ्तार किया। जिसके बाद तहखाने में मौजूद अवैध शराब की पेटियों को निकालने का काम शुरू हुआ। करीब दो घंटे तक मजदूरों ने तहखाने से शराब की पेटियों को बाहर निकाला।

बरामद पेटियों की संख्या 1200 से अधिक बताई जा रही है। इनमें बोतलें व पौआ शामिल है। पूरा माल एक ट्रक से अधिक है। वहीं मौके पर पुलिस ने बोतल सील करने की मशीन, विभिन्न कंपनियों के रैपर आदि सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने जिस मकान में छापेमारी की उसके सामने शराब की एक दुकान है।

बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा माल रैपर बदलकर इसी दुकान से सप्लाई किया जा रहा था। इधर सूचना मिलते ही एसपी आनंद कुलकर्णी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि बरामद शराब की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक की है।

यह शराब हरियाणा से लाकर यहां पर बेची जा रही है। एसपी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। छापेमारी करने वाली पुलिस टीम में शहर कोतवाल मो. जैनुद्दीन अंसारी, खैराबाद थानाध्यक्ष सचिन सिंह, रामकोट थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा आदि शामिल थे।

हरदोई निवासी ठेकेदार की है दुकान
मधवापुर में जिस दुकान से अवैध शराब की सप्लाई की जाने की बात कही जा रही है। वह दुकान हरदोई के अजगावन नीर नगर निवासी खुशीराम के नाम है। पुलिस इस दुकान को जांच के घेरे में ले रही है। माना जा रहा है कि गोदाम में नकली शराब तैयार करने के बाद इसी दुकान में लाकर रख दिया जाता था और उसे बेचा जाता था।

बाराबंकी में पहले पकड़ा जा चुका है
रामकोट के मधवापुर निवासी जिस आशू शुक्ला के घर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। वह बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। बताया जा रहा है कि वह इससे पूर्व बाराबंकी जिले में अवैध शराब के कारोबार में गिरफ्तार किया जा चुका है। शहर कोतवाली पुलिस उसे पहले वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उसका आपराधिक रिकार्ड तलाशने में जुटी हुई है।

अंग्रेजी व देशी दोनों शराब बनाता था यह गैंग
अवैध शराब के कारोबार में पकड़ा गया यह गैंग नकली अंग्रेजी व देशी दोनों ही शराब बनाता था। इसको लेकर अंग्रेजी शराब के रैपर मैक डॉवल, ब्लेंडर स्प्राइड, रॉयल स्टैग व फाइटर आदि ब्रांड के रैपर भारी मात्रा में यह गैंग स्टॉक में रखता था।


इनका काम होता था कि बोतल सील होते ही उस पर मनचाहे ब्रांड का रैपर लगा देते थे। चंद रुपयों की चीज सैकड़ों रुपयों में बिकती थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में खाली बोतलें, पौआ तथा रैपर भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed