फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मवेशी को नहलाते समय नाले में डूबा बालक, मौत

मवेशी को नहलाते समय नाले में डूबा बालक, मौत

Tue, 03 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मवेशी को नहलाते समय नाले में डूबा बालक, मौत
नाले में डूबकर किशोर की जान गई
विज्ञापन


रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर नाले में भरे बाढ़ के पानी में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। घटना के वक्त वह अपने मवेशी नहलाने के लिए नाले पर गया था।

क्षेत्र के जंगली टपरी पुरवा निवासी मुन्नालाल यादव का 12 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र रविवार दोपहर अपने मवेशी नहलाने के लिए गांव के बाहर नाले पर गया था। नाले में बाढ़ का पानी भरा है।
विज्ञापन


बताते हैं कि नाले में मवेशी को नहलाते समय सत्येंद्र उसकी पीठ पर बैठा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से सत्येंद्र नाले में गिर गया और बाढ़ के पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर ग्रामीण व परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव नाले से निकाला। सूचना पर तहसील के अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर प्रशासन ने लिखीपढ़ी कर सत्येंद्र का शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed