फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दिल्ली से आ रहे दो युवकों को जहर खुरानों ने लूटा

दिल्ली से आ रहे दो युवकों को जहर खुरानों ने लूटा

Wed, 02 Aug 2017 10:18 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से आ रहे दो युवकों को जहर खुरानों ने लूटा
दिल्ली से लौट रहे दो युवकों को जहरखुरानों ने लूटा
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बनाया शिकार
चालक व क्लीनर दोनों को बस अड्डे पर उतारकर चले गए
बैग से बरामद दस्तावेजाें से खैराबाद स्थित घरवालाें को दी गई सूचना

सीतापुर। दिल्ली से बस पर सवार होकर खैराबाद आ रहे दो युवकों को मंगलवार रात जहरखुरानों ने रास्ते में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवकों के बेहोश होने पर बदमाश नकदी, मोबाइल आदि समेटकर बस से उतर गए। उधर, युवकों के बेसुध होने पर बस चालक उन्हें बस स्टाफ पर उतार कर चले गए। यहां से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की पहचान कर पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दे दी है।

बुधवार सुबह एक रोडवेज बस चालक व क्लीनर दो युवकों को बेहोशी की हालत में रोडवेज बस स्टाफ के पास छोड़ गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के बैग से बरामद दस्तावेजों के आधार पर दोनों की पहचान की। साथ ही दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। युवकों की पहचान खैराबाद के मसवासी टोला निवासी शाबान (21) व उसके चचेरे भाई रफाकत अली (22) के रूप में हुई है। जिला अस्पताल पहुंचे युवकों के परिवारीजनों के मुताबिक दोनों युवक दिल्ली में दरी बुनने का काम करते थे। वहां से दोनों रोडवेज बस से खैराबाद आ रहे थे। वहीं अस्पताल में भर्ती रफाकत ने बताया कि उसे रास्ते में कुछ लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। जिसके बाद दोनों बेहोश हो गए। इनके पास से हजारों की नकदी, मोबाइल आदि जहरखुरानों ने पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed