फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तमंचे के बल पर आशा बहू से दुराचार

तमंचे के बल पर आशा बहू से दुराचार

Sun, 30 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर आशा बहू से दुराचार
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक आशा बहू के साथ तमंचे के बल पर युवक ने दुराचार किया। इसके बाद आरोपी मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लहरपुर कोतवाली इलाके में एक गांव की आशा बहू शनिवार को तंबौर जाने के लिए मजाशाह चौराहे पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच टहलू निवासी रुखारा बाइक से पहुंचा और उससे साथ चलने को कहा। जान-पहचान होने से आशा बहू उसकी बाइक पर बैठ गई।
विज्ञापन


आरोप है कि तंबौर ले जाने के बजाय वह सीतापुर की ओर चलने लगा। आशा बहू ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने भदफर मार्ग पर किशुनपुर गांव के पास पुल के किनारे बाइक रोक दी। इसके बाद तमंचे के बल पर उसे पुल के नीचे ले जाकर दुराचार किया और किसी से न कहने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी चैंपियनलाल ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed