फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   चौकीदार को बंधक बनाकर बांट लूट ले गए बदमाश

चौकीदार को बंधक बनाकर बांट लूट ले गए बदमाश

Sun, 13 May 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार को बंधक बनाकर बांट लूट ले गए बदमाश
बड़ागांव (सीतापुर)। महोली कोतवाली क्षेत्र में सशस्त्र बदमाशों ने शुक्रवार रात एक गन्ना क्रय केंद्र पर धावा बोल दिया। उन्होंने चौकीदार को बंधक बनाकर आठ क्विंटल के बांट लूट लिए हैं। मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


महोली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दीक्षित टोला निवासी जगदीश चंद्र दीक्षित क्षेत्र के चौंवा बेगमपुर स्थित अजवापुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार है। शुक्रवार रात जगदीश गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदारी कर रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच आधी रात के समय अचानक दर्जन भर सशस्त्र बदमाशों ने वहां पर धावा बोल दिया। इससे पहले कि चौकीदार कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद चौकीदार को बंधक बनाकर वहां मौजूद आठ क्विंटल बांट लूट लिए और शोर न मचाने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने महोली कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed