{"_id":"59a5ac1a4f1c1b09278b4644","slug":"121504029722-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी ने फांसी लगा जान दी
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी ने फांसी लगाई
सीतापुर। महोली में सोमवार शाम एक किशोरी का शव बाग में फंदे से लटका मिला। परिवारीजन घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। किशोरी ने आत्महत्या क्यों की, इसका जवाब परिवार के पास नहीं है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
मल्लपुर चौबे निवासी इंद्रपाल की पुत्री रूपा देवी (15) सोमवार शाम नित्यक्रिया के लिए गांव से बाहर खेतों की तरफ गई थी।
काफी समय बीतने के बाद भी जब किशोरी घर नहीं आई, तो परिवार के सदस्य चिंतित हो उठे और उसे तलाशने लगे। इसी बीच गांव के बाहर एक बाग में रूपा का शव लटका मिला।
गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। परिवार का कहना है कि रूपा ने किन्हीं कारणों के चलते आत्महत्या की है। हालांकि परिवार यह नहीं बता पा रहा है कि रूपा ने किस वजह से जान दे दी। पुलिस भी घटना को आत्महत्या ही बता रही है।