{"_id":"596504774f1c1b66108b460f","slug":"121499792503-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस पलटी, आवागमन रहा बाधित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस पलटी, आवागमन रहा बाधित
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस पलटी, आवागमन बाधित
महोली (सीतापुर)। चालक की लापरवाही के कारण स्टडी वेल पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गई। सोमवार देर रात हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। वहीं सड़क पर बस के पलटने से एक तरफ का आवागमन बाधित हो गया। इस कारण वाहनों को डिवाइडर की दूसरी तरफ से निकलना पड़ा। वहीं सूचना पर कोतवाल अरुण कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक बाबू पुत्र बंशी निवासी मछरेहटा को हिरासत में ले लिया। चालक के मुताबिक वह बस को लखनऊ से सर्विस कराकर अपने घर कैथा ले जा रहा था। लोगों का मानना है कि अगर बस में बच्चे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।