फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सात जगहों से सात लाख की चोरी

सात जगहों से सात लाख की चोरी

Wed, 28 Jun 2017 03:51 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 03:51 AM IST
विज्ञापन
सात जगहों से सात लाख की चोरी
सात जगहों से सात लाख की चोरी
विज्ञापन

लहरपुर, रेउसा, सकरन व रामपुर मथुरा क्षेत्र में वारदातें
सीतापुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार रात सात घरों से चोर सात लाख का माल समेट ले गए। वारदातें लहरपुर कोतवाली, रेउसा, सकरन व रामपुर मथुरा थाना क्षेत्रों में हुई हैं। पीड़ितों ने संबंधित थानों में तहरीरें दी हैं।

लहरपुर के मोहल्ला पूरनपुर पांडेय नगर निवासी गोवर्धन लाल मिश्रा सोमवार रात घर में ताला लगाकर परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। इसी बीच चोरों ने कमरे का ताला तोड़ 7 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवर, कपड़े बर्तन आदि सामान समेट ले गए। इसी मोहल्ले के रामू शुक्ला के घर से 5 हजार रुपये सोने-चांदी के जेवर आदि सामान समेट ले गए। सुबह होने पर परिवार को घटना की जानकारी हो सकी। गोवर्धन लाल ने बताया कि चोर उनके घर से तीन लाख रुपये का माल समेट ले गए हैं। रामू शुक्ला ने बताया कि चोर उनके घर से एक लाख 55 हजार रुपये कीमत का सामान ले गए हैं। रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम करौत बम्भिया निवासी ग्राम प्रधान दिनेश के घर रविवार रात चोर घुस गए। चोरों ने 22600 रुपये सोने चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान समेट लिया। चोरों ने गांव के शिवम के घर भी हाथ साफ किया। चोर यहां से दो मोबाइल फोन लेकर भागे, लेकिन इसी बीच ग्रामीणों की नींद खुल गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके एक आरोपी को दबोच लिया। जिसको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़ में आए आरोपी की पहचान बलवंत के रूप में की है। सकरन के ग्राम कुम्हारन पुरवा सुमरांवा निवासी शिवनाथ कमरे की छत पर सोया था। रात्रि के किसी पहर चोर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे के बक्से में रखी डेढ़ लाख रुपये सोने चांदी के जेवर समेट लिए। जिसके बाद चोर माल समेत मौके से फरार हो गए। गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि चोर उसके घर से दो लाख रुपये कीमत का सामान समेट ले गए हैं। रामपुर मथुरा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम निशात नगर टिकठा निवासी रामनाथ के घर चोर घुस गए। चोर यहां से 15 हजार रुपये की नकदी व 95 हजार रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवर समेट ले गए। इसी रात चोरों ने निशात नगर निवासी राजवीर वर्मा के दवाखाने में भी हाथ साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed