फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की मौत, चार मजदूर घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की मौत, चार मजदूर घायल

Mon, 30 Oct 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की मौत, चार मजदूर घायल
सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर ईंट लदी ट्रक्टर-ट्रॉली के पलटने से चालक की मौत हो गई व चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों में एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह वाहन की फिटनेस का ठीक न होना और वाहन की रफ्तार तेज व ओवरलोड होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ानापुर निवासी रामस्वरूप(40) भारत ईंट भट्ठा नैपालापुर में ट्रैक्टर चालक था। सोमवार की दोपहर वह भट्ठे से ईंट लेकर मछरेहटा थाना क्षेत्र के गढ़ी जा रहा थी। उसके साथ ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर बुढ़ानापुर निवासी रमाकांत (22), ज्वाला (25), प्रमोद (20), सूरज (25) भी थे। रास्ते में खैराबाद मछरहेटा मार्ग पर मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर के निकट एक पिकअप को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली समेत अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर चालक व मजदूर वाहन के नीचे दब गए। हादसे की खबर सुनकर निकट गांव के बाशिंदे मौके पर पहुंचे। जिन्होंने कड़ी मशक्कत से चालक व मजदूरों को बाहर निकाला। तब तक ट्रैक्टर चालक व मजदूर गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। स्थानीय नागरिक घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि रमाकांत की हालत नाजुक बताते हुए, उसको जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया है। अन्य घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
हादसे में जान गंवाने वाले बुढ़ानापुर निवासी रामस्वरूप के परिवार में उसकी पत्नी ममता देवी, पुत्री रेखा देवी (20), पुत्र रोहित(11) रंजीत (8) है। रेखा देवी का विवाह रामस्वरूप कर चुका है। जबकि दो बच्चों की परवरिश वह कर रहा था। ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाने से जो कमाई होती थी, उससे वह परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे की खबर मिलने से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। उसके सामने जहां पति को खो देने का गम था, वहीं अपने बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवर लोड थी ट्रॉली
लोगों का कहना है कि ट्रॉली में क्षमता से अधिक ईंट भरी होने के कारण हुआ है। ट्रॉली में ओवरलोड ईंट भरी थीं। यही वजह रही कि जरा सा हिचकोला खाते ही ट्रॉली ट्रैक्टर समेत पलट गई। लोगों का कहना है कि अगर ईंट ओवरलोड न होती, तब शायद यह हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed