{"_id":"59d3d4554f1c1ba0538b598e","slug":"11507054677-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ जा रहे युवक ने रास्ते में दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ जा रहे युवक ने रास्ते में दम तोड़ा
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में युवक को मारी गोली, मौत
सीतापुर। लखीमपुर खीरी जिले में रंजिश चलते एक युवक ने मोहल्ले के ही युवक को गोली मार दी। घायल युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। युवक ने लखनऊ जाते समय हरगांव थाना क्षेत्र में ही दम तोड़ दिया।
सीतापुर जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद परिवार के सदस्य शव को लेकर लखीमपुर चले गए। जिसकी सूचना डॉक्टरों ने शहर कोतवाली को भेजी है। बताया जा रहा है कि उसको मोहल्ले के ही एक युवक ने गोली मारी थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लखीमपुर खीरी के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहपुर कोठी निवासी संदीप कश्यप(24) मोहल्ले के करीब ही चौराहे पर खड़ा था। बतातें हैं कि इसी बीच मोहल्ले का मदन यादव वहां पहुंच गया। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इससे पहले कि संदीप कुछ समझ पाता, मदन ने अवैध असलहे से संदीप कश्यप पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया।
विज्ञापन
फायर की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े तो, हमलावर वहां से निकल भागा। परिवार के सदस्यो ने आनन फानन घायल संदीप कश्यप को लखीमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए, उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय संदीप ने हरगांव थाना क्षेत्र में दम तोड़ दिया। उसके शरीर में कोई हलचल न देख, एंबुलेंस कर्मी उसे सीतापुर जिला अस्पताल ले आए।
यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोकना चाहा, तो परिवार जबरन शव को लेकर लखीमपुर चला गया। डॉक्टरों ने इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को भेजी है।
उधर संदीप कश्यप के पिता चंद्रिका कश्यप ने इस संबंध में अपने ही मोहल्ले के मदन यादव के खिलाफ शहर कोतवाली लखीमपुर में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपी मदन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विसर्जन के दौरान हुई थी कहासुनी
बतातें है कि संदीप कश्यप व मदन यादव के बीच तनाव शनिवार की दोपहर से पनपा। दोनों युवक मूर्ति विसर्जन के लिए ढोल नगाड़ों के साथ शारदा नगर गए थे। वहां पर मूर्ति विसर्जन के दौरान ही दोनों में जमकर कहासुनी हुई। वहां मौजूद लोगों ने समझाबुझा कर दोनों को शांत किया।
उस दौरान मदन यादव ने संदीप कश्यप को देख लेने की धमकी भी दी थी, लेकिन लोगों ने उस धमकी महज कहासुनी की बात मानकर छोड़ दिया। जबकि मदन यादव दोपहर को हुए विवाद को लेकर आग बबूला था। शनिवार की रात मौका पाते ही मदन यादव ने संदीप कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी।