{"_id":"5c645bafbdec22121f030cd9","slug":"111550080943-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे की दबंगई, छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के भाई को सरेराह धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदे की दबंगई, छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के भाई को सरेराह धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में परीक्षा देकर भाई के साथ घर वापस जा रही एक छात्रा से शोहदे ने सरेराह छेड़छाड़ की। दबंगई इस कदर कि विरोध पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक छात्रा सिधौली के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ती है। मंगलवार को छात्रा अपने भाई के साथ कॉलेज से परीक्षा देकर घर जा रही थी। रास्ते में चौड़िया चौराहे के करीब महेन्द्र निवासी मंदनापुर थाना अटरिया ने रोक लिया और अश्लील हरकतें करने लगा।
छात्रा के भाई ने इस हरकत का विरोध किया तो शोहदा दबंगई पर उतर आया तथा देख लेने व जान से मार देने की धमकी देते चला गया। छात्रा के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एक विवाहिता से दुष्कर्म दूसरी से छेड़छाड़
लहरपुर। कोतवाली इलाके में एक विवाहिता से दुष्कर्म जबकि एक अन्य से छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। छेड़छाड़ के मामले में प्रधान समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के मुताबिक मंगलवार रात वह घर पर अकेली थी। देर रात लखन निवासी बेदौरा थाना रेउसा उसके घर आया। पहले से परिचित होने पर उसने दरवाजा खोल दिया। आरोप है कि लखन ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
दूसरी तरफ रंगवा के प्रधान रतन लाल व उसके साथियों राज कुमार, राम सहाय व हेतराम पर एक विवाहिता ने चुनावी रंजिश के चलते छेड़छाड़ करने तथा विरोध पर मारपीट का आरोप लगाया।
कोतवाली प्रभारी चैंपियनलाल ने बताया कि आरोपी लखन के विरुद्ध दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट तथा रतनलाल पर छेड़छाड़ व राज कुमार, राम सहांय, हेतराम के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।