{"_id":"5b4a50414f1c1b38748b4ce0","slug":"111531596865-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से चलेगा पॉलीथिन के खिलाफ अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कल से चलेगा पॉलीथिन के खिलाफ अभियान
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
ईओ ने बनाई दो टीमें, सोमवार से होगी छापेमारी
सीतापुर। पॉलीथिन के खिलाफ सोमवार से शहर में छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में पहले थोक विक्रेता टारगेट किए जाएंगे। उनकी दुकानों पर छापेमारी करके माल जब्त किया जाएगा। इसके लिए दो टीमें बना दी गई हैं। इसके बाद छोटे दुकानदारों के यहां छापेमारी होगी।
ईओ निहाल चंद ने बताया कि शासन ने पॉलीथिन को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे पहले लोगों को जनजागरुकता करके इसके दुष्परिणाम बताए जा चुके हैं। अब पॉलीथिन बेचने वाले व्यापारियों के यहां छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में शहर के थोक विक्रेताओं के यहां जांच की जाएगी।
अगर इनके यहां पॉलीथिन मिलती है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही कार्रवाई भी होगी। इसके बाद छोटे व्यापारियों के यहां छापेमारी होगी। इसके लिए दो टीमें बना दी गई हैं। एक टीम में पांच सदस्य शामिल हैं। यह लोग दिनभर दुकानों को चेक करके पॉलीथिन की उपलब्धता देखेंगे। रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार से अभियान चलेगा।