फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   उप प्रधानाचार्या पर छात्रा की पिटाई की

उप प्रधानाचार्या पर छात्रा की पिटाई की

Tue, 10 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
उप प्रधानाचार्या पर छात्रा की पिटाई की
मामूली बात पर टीचर ने मासूम को पीटा
विज्ञापन


सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में परिवार ने स्कूल की एक अध्यापिका पर पिटाई का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर भी दी है।

वहीं स्कूल प्रशासन का कहना है, कि बात मामूली है, अध्यापिका ने माफी मांग ली है। इसके बावजूद परिवार हंगामा कर रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर में ब्राइट फ्यूचर स्कूल है। इसी स्कूल में नरोत्तम नगर दक्षिणी निवासी आशुतोष सिंह की पुत्री आरोही सिंह (4) नर्सरी में पढ़ती है। परिवार ने स्कूल की अध्यापिका के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

आरोप लगाया है कि पढ़ाई के नाम पर अध्यापिका ने छात्रा को जमकर पीटा है। इससे छात्रा को चोटें आईं हैं। परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

वहीं स्कूल की प्रबंधिका डॉ. ऋतु जैन का कहना है, कि परिवार ने शिकायत की थी। इस पर अध्यापिका ने माफी भी मांग ली है।

इसके बाद भी परिवार बेवजह हंगामा खड़ा कर रहा है। वहीं कोतवाल योगेश शाह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed