{"_id":"59666b804f1c1b8e148b4818","slug":"111499884416-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी का संदिग्ध हालात में मिला शव, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किशोरी का संदिग्ध हालात में मिला शव, जांच शुरू
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता किशोरी का शव मिला
बिसवां (सीतापुर)। सरैंया मजरा मिर्जापुर गांव के बाहर गांव की ही एक किशोरी का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। किशोरी छह दिन से लापता थी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम सरैया मजरा मिर्जापुर निवासी प्रतिमा (16) का शव संदिग्ध हालात में खेत में लगे शीशम के पेड़ के पास पड़ा मिला। परिवारीजनों ने बताया कि प्रतिमा छह जुलाई से लापता थी। उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। जिसके बाद बुधवार को उसका शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रघुवीर सिंह, कस्बा इंचार्ज आरपी यादव सहित पुलिस बल ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।