फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   करंट लगने से युवक की मौत

करंट लगने से युवक की मौत

Wed, 19 Jul 2017 10:02 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत
पंखा छूते ही लगा झटका, सिर में चोट लगने से मौत
विज्ञापन

टेबल फैन को अपनी तरफ घुमाते समय लगा करंट
पैंतेपुर (सीतापुर)। महमूदाबाद के पैंतेपुर में बुधवार सुबह एक युवक को करंट लग गया। उसे आननफानन में सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

पैंतेपुर के पूर्वी वार्ड निवासी अतीक (30) ने बुधवार सुबह टेबल फैन को अपनी ओर घुमाने के लिए पकड़ लिया। इस दौरान पंखे में पहले से करंट आ रहा था, जिससे अतीक उसी में चिपक गया। कुछ ही मिनटों में सप्लाई चली गई, जिससे उसे तेज झटका लग गया और वह पास में रखी अलमारी में तेजी से टकरा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। घायल अतीक को चौकी पर गिरा देख घर में कोहराम मच गया और आननफानन परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी महमूदाबाद पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed