{"_id":"5939997b4f1c1b1b478b4583","slug":"101496947067-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पेट्रोल पंपों पर प्रशासन के छापे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पेट्रोल पंपों पर प्रशासन के छापे
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पेट्रोल पंपों पर छापा
सीतापुर। प्रशासन व ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मंगलवार को दो पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। चार घंटे की जांच पड़ताल के बाद पंप संचालकों को क्लीन चिट दे दी गई। एसडीएम सदर, पूर्ति निरीक्षक अभय सिंह ने तेल कंपनियों के अधिकारियों, इंजीनियरों, बांट माप विभाग के अधिकारियों के साथ हरगांव क्षेत्र के कल्यानपुर स्थित त्रिमूति पेट्रोलपंप पर छापा मारा। तीन घंटे तक मशीनों जांचा परखा और चिप तलाशी, लेकिन टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने पंप संचालक को क्लीन चिट दे दी। यहां के बाद टीम ने हरगांव कस्बे में ही अवध ट्रेडिंग कंपनी पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यहां भी दो घंटे जांच पड़ताल की गई, लीटर में तेल नापकर देखा गया। सब कुछ ठीक मिलने पर पंप संचालक को क्लीन चिट दे दी गई।