फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   1.79 lakh rupees cought beedi dealer

बीड़ी व्यापारी की गाड़ी से पकड़े 1.79 लाख

Sun, 08 Jan 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
1.79 lakh rupees cought beedi dealer
स्टेटिक टीम ने वाहनों की चेकिंग के दौरान शनिवार को आजमगढ़ के एक व्यापारी की कार से 1.79 लाख रुपये बरामद किए हैं। व्यापारी लहरपुर में बीड़ी सप्लाई करने जा रहा था। स्टेटिक टीम ने कैश के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन टीम उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई।
विज्ञापन


जिसके चलते टीम ने कैश जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। स्टेटिक टीम प्रभारी निशांत कनौजिया व एसएसआई कोतवाली शिव गोपाल वर्मा शनिवार को टीम के साथ केसरीगंज तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टीम ने एक मैजिक रोकी।
विज्ञापन


जांच में गाड़ी से एक लाख 79 हजार कैश बरामद हुआ। वाहन में सवार बीड़ी व्यापारी आजमगढ़ के फूलपुर निवासी मो. शहजाद से कैश के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि यह पैसा उसका है और वह हरगांव के एक व्यापारी के पास से यह कैश लाया है। व्यापारी ने टीम को बताया कि हरगांव से सप्लाई करने के बाद वह लहरपुर में बीड़ी की सप्लाई करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बरामद कैश के बारे में वह सही जानकारी न दे सका। इस कारण स्टेटिक टीम ने कैश जब्त कर लिया। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। एसएसआई का कहना है कि कैश को ट्रेजरी में जमा कराया जा रहा है। मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed