{"_id":"61a2772bef825f501826a56c","slug":"crime-sitapur-news-lko6063910140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा न मिला तो मां को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा न मिला तो मां को गोली से उड़ाया
विज्ञापन
महमूदाबाद क्षेत्र के कटरा भंभौरी गांव में महिला की हत्या के बाद परिवारीजनों से पूछताछ करती पुलि?
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। घर के बाहर टिन शेड के नीचे सो रही वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। वृद्धा के बेटे की गांव की एक युवती से संबंध थे। इससे नाराज युवती के भाइयों ने युवक के न मिलने पर उसकी मां को दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
महमूदाबाद इलाके के कटरा बंभौरी निवासी शकुंतला (57) शुक्रवार देर रात घर के बाहर टिन शेड के नीचे सो रही थी। इस बीच रात करीब दो बजे अचानक गोली की आवाज आई। घर के अंदर सो रहे परिजन बाहर आए। शकुंतला खून से लथपथ पड़ी थी। परिजन महिला को लेकर महमूदाबाद सीएचसी भागे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
महमूदाबाद सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतका की बहू आशा देवी ने गांव के ही सगे भाई लवकुश, सुशील व कमलू, मायाराम के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों समेत चारों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीओ महमूदाबाद रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि मृतका के बेटे चंद्रशेखर का आरोपी भाइयों की बहन से संबंध थे। करीब छह माह तक बतौर पति-पत्नी दोनों घर में रहे थे। इसके बाद युवती अब अपने घर में थी। सीओ का कहना है कि चंद्रशेखर फिर से युवती को अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था।
इस बात की जानकारी युवती के भाइयों को थी। वह इसका विरोध करते थे। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था। युवती के परिजन युवक के परिवार से इसी को लेकर रंजिश मान रहे थे। देर रात चंद्रशेखर की हत्या करने के मकसद से आरोपी आए थे, लेकिन सामने सो रही उसकी मां की हत्या कर दी। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार
बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हुई हत्या के मामले मेें नामजद चार आरोपियों में से पुलिस ने तीन आरोपी लवकुश, सुशील, मायाराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
चंद्रशेखर पर दर्ज हैं संगीन मुकदमे
सीओ महमूदाबाद रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि मौत के घाट उतारी गई महिला का बेटा चंद्रशेखर अपराधी है। इसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हैं। महमूदाबाद व बाराबंकी के बड्डूपुर में केस दर्ज है।