फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 31 Oct 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
बिसवां (सीतापुर)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बिसवां पुलिस को कामयाबी मिली है। शुक्रवार रात दबिश देकर पुलिस ने हत्या के प्रयास, चोरी, नकबजनी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है। एक सप्ताह पूर्व सिपाही पर फायरिंग करने के मामले में भी आरोपी फरार था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बाइक, असलहा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व बिसवां की सांडा चौकी क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने बकरा चोरी कर भाग रहे चोरों को पकड़ने की कोशिश की थी। इस बीच बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया था। पुलिस मामले में केस दर्जकर बदमाशों की तलाश में जुटी थी। जांच में बदमाशों के नाम भी प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन

सीओ बिसवां सुशील कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सिपाही पर फायरिंग करने वाला बदमाश इलाके में है। इस सटीक सूचना के बाद पुलिस टीम ने चंदन महमूदपुर नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे संदिग्ध को रोकने की कोशिश की। सीओ का कहना है कि पुलिस को देखकर बाइक सवार ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल बिसवां राजीव सिंह का दावा है कि पकड़ने के प्रयास में बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया कि पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। गोली पैर में लगने के बाद बदमाश मौके पर ही गिर गया। दोनों ओर से तीन राउंड फायरिंग की गई है। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश रेउसा के लोनियनपुरवा मजरा बेदौरा निवासी महेश लोनिया को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक बाइक, असलहा, तीन कारतूस बरामद हुए है।
कोतवाल राजीव सिंह का कहना है कि बदमाश शातिर अपराधी है। इस पर चोरी, नकबजनी समेत करीब 24 मामले पहले से दर्ज हैं। बदमाश पर एसपी आरपी सिंह ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। सीओ बिसवां ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इलाज के बाद हालत में सुधार और डॉक्टरों से सलाह कर बदमाश को जेल भेजने की कार्रवाई होगी।

दो बदमाश अब भी फरार
आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में की गई फायरिंग में छह बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है। सीओ बिसवां सुशील सिंह ने बताया कि मौके से एक एक बदमाश पकड़ा गया था। तीन बदमाशों की गिरफ्तारी बाद में की गई है। एक को शुक्रवार रात में पकड़ा गया। दो बदमाश अभी फरार है। बताया कि एक के सरेंडर करने की सूचना मिल रही है, लेकिन पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed