{"_id":"610d8a448ebc3ec2d1007ee1","slug":"crime-sitapur-news-lko5902252101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में मारी थी गोली, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों में मारी थी गोली, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-29 पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। थाना खैराबाद इलाके में गुरुवार की रात ढाबा संचालक को गोली मारने के बाद फरार आरोपी को देररात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से बाइक और असलहा-कारतूस बरामद हुई है। पूछताछ में बताया कि परिवार की महिला से चल रहे अवैध संबंधों में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली मिश्रिख इलाके के आंट निवासी अल्ताफ (30) का खैराबाद इलाके में बीसीएम अस्पताल मार्ग पर ढाबा है। गुरुवार की रात वह ढाबे पर था। इस बीच सलमान पहुंचा। दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद आरोप था कि सलमान ने अल्ताफ पर गोली चला दी थी। गोली पेट में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी मौके से फरार हो गया था। घायलावस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी आरपी सिंह ने एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित के निर्देशन में सीओ सिटी पीयूष सिंह के नेतृत्व में तीन टीमें लगाई थी। शुक्रवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेस में एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगी टीमों को सूचना मिली की कि, वह लखनऊ की ओर भागने की फिराक में है। पुलिस टीमों ने खैराबाद इलाके के बिसवां तिराहे के पास दबिश दी। एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की। पुलिस के पीछा करने पर फायरिंग कर दी। हालांकि, फायरिंग में पुलिस बाल-बाल बच गई। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में आरोपी शहर कोतवाली इलाके के सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से लखनऊ भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से बाइक और असलहा बरामद हुई है। बताया आरोपी से पूछताछ और पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी के परिवार में किसी महिला से अल्ताफ के अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी आरोपी को थी। इसी को लेकर गुरुवार रात हुए विवाद में गोली मार दी गई है। आरोपी और पीड़ित दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
कार्रवाई में शामिल रहीं ये पुलिस टीम
मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ खैराबाद अंबर सिंह, इंस्पेेक्टर बिसवां ओमप्रकाश तिवारी, एसआई धर्मेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अमरेंद्र द्विवेदी, प्रदीप यादव, सिपाही शिवशंकर, विशाल चौधरी, मयंक, गौरव शामिल रहे।
मारने गया था प्रेमी को, फायर झोंका अल्ताफ पर
सूत्रों की माने तो गोली लगने से घायल अल्ताफ के भाई से आरोपी के परिवार की महिला से अवैध संबंध थे। आरोपी और पीड़ित की अच्छी दोस्ती थी। घर आने-जाने के दौरान संबंध हो गए। जानकारी होने के बाद बताते हैं कि आरोपी सलमान एक और युवक के साथ बाइक से उसके ढाबे पर पहुंचा, जहां पर दूसरे युवक को दूर रोक दिया। उसकी बाइक स्टार्ट थी। ढाबे पर पहुंचते महिला का प्रेमी समझकर अल्ताफ पर गोली चला दी, जबकि अल्ताफ उसका भाई है।

फोटो-30 घटना स्थल पर पड़ी आरोपी की बाइक। (संवाद)- फोटो : SITAPUR