{"_id":"5fa191858ebc3e9bd17d9857","slug":"crime-sitapur-news-lko5484836146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गेश हत्याकांड में दो आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गेश हत्याकांड में दो आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट। थाना क्षेत्र के दुर्गेश हत्याकांड का रामकोट पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे अवैध संबंधों का मामला सामने आया है।
रामकोट इलाके के दोस्तपुर गांव निवासी दुर्गेश पासी (22) पुत्र मेवालाल 22 अक्तूबर को संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। जिसके बाद 23 अक्तूबर को परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस व परिवार वाले दुर्गेश का पता लगा रही थी। इसी बीच 27 अक्तूबर को गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में दुर्गेश का शव मिला था। शव मिलने के बाद यह मामला काफी तूल पकड़ गया था। परिवार के लोगों ने गांव के पास ही सीतापुर-गोला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था।
घटना की खबर पाकर भाजपा नेता साकेत मिश्रा भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए पहुंचे थे। जाम लगने के बाद अफसरों ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुर्गेश हत्याकांड में गांव के ही ललित व दिनेश को गिरफ्तार किया गया है।