{"_id":"5fa191848ebc3e9c01280b44","slug":"crime-sitapur-news-lko5484833176","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झरेखापुर (सीतापुर)। हरगांव इलाके के शेरपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसकी ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। चर्चा है कि मंगलवार की सुबह मृतका और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद विवाहिता की जान चली गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।
हरगांव थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी मनीषा (22) पत्नी अनूप की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चर्चा है कि किसी बात को लेकर मनीषा व उसके पति के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद ही उसकी मौत हुई है। घटना की खबर पाकर हरगांव थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव से पहुंचे मृतका के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि पुत्री की करीब दो साल पूर्व शादी हुई थी। आरोप है कि पुत्री की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। मृतका के पिता ने पुत्री के पति, ससुर व सास पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना को लेकर मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दामाद का उसी की एक महिला रिश्तेदार से संबंध थे। जिसके चलते उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी है।
घटना की खबर पाकर हरगांव पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। एसओ विनोद मिश्रा का कहना है कि घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर आने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।