फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

कब्र से निकलवाया विवाहिता का शव

Tue, 03 Nov 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime
खैराबाद (सीतापुर)। कस्बे के तुरूसांवा वार्ड की निवासी गुलफ्शा पुत्री एखलाक की कब्र खोदवा कर शव निकलवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार विदेह सिंह ने बताया कि मृतका के पिता एखलाक खैराबाद के मोहल्ला तुरुसांवा निवासी हैं। उसने बेटी गुलफ्शा की शादी मछरेहटा के अंसार के साथ लॉकडाउन में की थी। आरोप है कि ससुराल वाले उसे मारते पीटते थे। उसकी 14 अक्तूबर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। दोनों पक्षों की मौजूदगी में खैराबाद में ही 15 अक्तूबर को शव दफना दिया गया था। 28 अक्तूबर को मृतका के पिता एखलाक अहमद ने अपनी बेटी को दहेज के कारण मार कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। जिसमें मृतका की सास पप्पी, ननद रुखसार व पति अंसार पर मछरेहटा थाने में केस दर्ज कराया गया था।

मछरेहटा एसओ ओपी तिवारी का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों की सहमति के कारण बगैर पीएम के दफना दिया गया था। बाद में मृतका के पिता ने आरोप दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसके चलते विवाहिता की मौत के कारणों का पता लगाने के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed