{"_id":"5f60f1bd8ebc3e45296af3b4","slug":"crime-sitapur-news-lko5403149121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा गया गैंगरेप का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दबोचा गया गैंगरेप का आरोपी
विज्ञापन
crime
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर/सीतापुर। थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व किशोरी संग हुई गैंगरेप की वारदात का एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया गया है। पुलिस व दुष्कर्म के आरोपी के बीच हुई जवाबी फायरिंग में आरोपी आसिफ व एक दरोगा गोली लगने से जख्मी हुए हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। आरोपी का डीएनए और मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ एक सप्ताह पूर्व दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी गई थी। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो वायरल किया था। मामला प्रकाश में आने पर पीड़िता ने दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिबू को गिरफ्तार कर कौशल को भी ढूंढ निकाला था। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।
इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि घटना का मुख्य आरोपी आसिफ बाइक पर सवार होकर हरगांव से अपने घर जा रहा है। पुलिस ने महोली-हरगांव मार्ग पर सदुआपुर पुल के पास चेकिंग लगा दी। आरोपी वहां पहुंचा लेकिन पुलिस को देखते ही वह पेराई रायपुर मोड़ की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने ललकारा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस की गोली से आरोपी आसिफ जख्मी हो गया। उसके दाहिने पैर में घुटने से नीचे गोली लगी है। जबकि आसिफ द्वारा की गई फायरिंग से दरोगा शशांक पांडेय जख्मी हुए। उनके कंधे पर गोली लगी है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों लोगों का इलाज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी शिबू व आसिफ का डीएनए डीएनए टेस्ट का मेडिकल कराया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों को भी ढूंढ निकाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दानिश, आबिद व कौशल पकड़ लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। अब तक इस मामले में पांच अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। जबकि एक अन्य आरोपी नाजिम की तलाश जारी है। आसिफ को पकड़ने वाली पुलिस टीम में इमलिया सुल्तानपुर इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पांडेय, शशांक पांडेय, दीनानाथ यादव, फैजान मोहम्मद, हेड कांस्टेबल रामफेर कनौजिया, रमेश कुमार मिश्रा, आरक्षी नदीम अहमद, जयवीर, कृष्ण कुमार आदि शामिल थे।
आरोपियों के गांव हाजीपुर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गांव में कमलापुर व रामकोट पुलिस के साथ ही भारी संख्या में पीएसी बल भी लगा हुआ है और आरोपियों के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। एसपी आरपी सिंह पूरे मामले पर स्वयं नजर रखे हुए हैं। एसपी मंगलवार को भी थाने में डटे रहे और इस पूरे मामले की पल-पल की जानकारी लेते रहे।