{"_id":"69596676f53bf51bd703ef95","slug":"couple-consumed-toxic-substance-after-dispute-condition-critical-sitapur-news-c-102-1-slko1037-147502-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विवाद के बाद दंपती ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विवाद के बाद दंपती ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर
Sun, 04 Jan 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। तालगांव निवासी दंपती में शनिवार को एक महिला से फोन पर बात करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दंपती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
तालगांव निवासी रिजवान (35) और उनकी पत्नी रिखूना (32) के बीच एक महिला से फोन पर बात करने को लेकर विवाद हो गया। पति को दूसरी महिला से फोन पर बातचीत करते देख विवाद होने लगा। काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विवाद के बाद दंपती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में दंपती की तबियत बिगड़ गई। दोनों को उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर तालगांव आशीष तिवारी के अनुसार दोनों की हालत सामान्य होने पर उनसे बातचीत की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।