फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Counting of votes will start only after checking the seal of EVM

ईवीएम की सील चेक करने के बाद ही शुरू होगी मतगणना

Sat, 05 Mar 2022 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will start only after checking the seal of EVM
सीतापुर। एजेंट को ईवीएम की सील दिखाने के बाद ही मतों की गणना प्रारंभ होगी। मतगणना के लिए विधानसभा क्षेत्रवार टीमें बनाई गई हैं। मतगणना कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कराए जाने के लिए कर्मचारियों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण देने के लिए 30 मास्टर ट्रेनरों को अफसरों द्वारा दक्ष किया गया है। ये पांच और आठ मार्च को कर्मचारियों को मतगणना कराने का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

नौ विधानसभा क्षेत्रों के 3870 बूथों पर डाले गए मतों की गणना 10 मार्च को होगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं। मतगणना के लिए टीमों को गठन किया गया है। साथ ही पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए भी टीमें बनाई गई हैं। तकरीबन 11 सौ कर्मचारियों को मतगणना की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इनको दो दिन मतों की गणना कराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को जिला प्रशिक्षण संस्थान में ढाई दर्जन मास्टर ट्रेनरों को डीसी मनरेगा सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ राकेश कुमार पांडे, प्रशिक्षण अधिकारी संजय सिंह व एपीओ दिलीप शुक्ला ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना व्यवस्था, मतगणना हाल में उपस्थित व्यक्ति, गणना स्टाफ, मतगणना एजेंट व इनके बैठने की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, सीयू से मतों की गणना, ईवीएम द्वारा मतगणना की प्रक्रिया आदि बिंदुओं पर जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों की ओर से पांच मार्च को प्रथम और आठ मार्च को द्वितीय प्रशिक्षण दो पालियों में सीतापुर शिक्षण संस्थान में दिया जाएगा। इसमें ईवीएम और पोस्टल बैलेट की गणना के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed