{"_id":"623a1c065bc15652305c1277","slug":"counting-of-mlc-elections-will-be-done-in-sadar-tehsil-sitapur-news-lko6226987142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर तहसील में होगी एमएलसी चुनाव की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर तहसील में होगी एमएलसी चुनाव की मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। एमएलसी चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सदर तहसील में मतगणना कराने का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा गया है। मतदान के लिए 20 स्थल चयनित किए गए हैं।
एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 24 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। नौ अप्रैल को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना 12 अप्रैल को कराई जाएगी। नामांकन वापसी के बाद पता चलेगा कि मतदान होगा भी कि नहीं। मतदान के लिए 20 केंद्रों का चयन किया गया है। सभी 19 ब्लॉकों और जिला पंचायत कार्यालय के नेहरू हॉल में मतदान होगा। प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाताओं की संख्या तय है। जिले में 3904 मतदाता हैं। सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, निकायों के सभासद व ब्लॉक प्रमुख आदि मतदाता हैं।
सदर तहसील के सभागार को मतगणना स्थल के रूप में चिह्नित करके अनुमोदन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा गया है। अनुमोदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मतपत्र मतदान कार्मिकों की नियुक्ति, मतगणना कार्मिकों सहित अन्य कार्यों के लिए प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अफसर शिखा श्रीवास्तव ने बताया चुनाव सकुशल शांतिपूर्ण कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। 20 मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। मतगणना तहसील सदर सभागार में कराने के लिए प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा गया है।