{"_id":"6ad26eeacc764860b2038fdb","slug":"council-member-creates-a-ruckus-threatens-self-immolation-sitapur-news-c-102-1-slko1053-166023-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सभासद का हंगामा, आत्मदाह करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सभासद का हंगामा, आत्मदाह करने की दी धमकी
Sat, 17 Oct 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। नगर पालिका परिषद लहरपुर में शुक्रवार को वार्ड बाजदारी टोला में मरम्मत कार्य न कराए जाने से नाराज सभासद आफताब अहमद ने जमकर हंगामा किया। वह नगर पालिका के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। सभासद ने अपनी गाड़ी से पेट्रोल निकालकर आत्मदाह करने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद अन्य सभासदों व लोगों ने उन्हें बमुश्किल रोक कर स्थिति को बिगड़ने से बताया। घटना से नगर पालिका परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सभासद आफताब अहमद का कहना है कि वह अपने वार्ड में मरम्मत कार्य कराने की मांग काफी समय से कर रहे हैं। इसके लिए वह कई बार लिखित प्रार्थना पत्र भी दे चुके हैं, लेकिन उनकी मांग पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मई 2026 में भी उन्होंने इसी मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। उस समय कई घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने जल्द काम शुरू कराने का भरोसा दिलाकर धरना समाप्त कराया था।
आरोप है कि इसके बावजूद सभासद के वार्ड में अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया। इससे नाराज सभासद ने शुक्रवार को पुन: नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे ईओ अनूप राय और अन्य सभासद ने आफताब अहमद को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस बीच आक्रोशित सभासद द्वारा अपने वाहन से पेट्रोल निकालकर आत्मदाह की धमकी देने से माहौल गरमा गया। स्थिति को संभालने के लिए ईओ ने तत्काल कर्मचारी को मौके पर भेजकर स्थिति की जांच कराने और मरम्मत कार्य का एस्टीमेट जल्द तैयार कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद सभासद ने धरना समाप्त करने पर सहमति जताई।