फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Corona increased speed, 120 infected

कोरोना की बढ़ी रफ्तार, 120 संक्रमित

Thu, 20 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Corona increased speed, 120 infected
लालबाग चौराहे के पास बिना मास्क जाते लोग। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को 120 लोग संक्रमित मिले। इनमें बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं शामिल हैं। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 450 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक दिन पहले बुधवार को कुछ राहत मिलती हुई दिखाई दी थी। जब महज 38 केस आए थे। लेकिन गुरुवार को इनकी संख्या में काफी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में 120 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। इन संक्रमित लोगों में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं व युवा शामिल है। सर्वाधिक लोग 21 से 55 आयु के बीच के संक्रमित हुए है।
विज्ञापन

इतने अधिक केस आने से स्वास्थ्य विभाग भी हैरान है। वह लगातार बढ़ रहे केसों के पीछे लोगों की लापरवाही मान रहा है। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 450 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 16 मरीज लखनऊ में भर्ती है। 349 मरीज होम आइसोलेट है। 85 मरीजों की प्रक्रिया जारी है। जिले के कोविड अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। सभी मरीजों की हालत सामान्य है।
ओमिक्रॉन का जिले में नहीं कोई केस
जिले में भले ही सक्रिय मामलों की संख्या 450 हो गई है। पर जिले में अभी तक कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का कोई केस नहीं आया है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि सैंपल लेने के लिए लखनऊ लैब भेजा है। वहां ओमिक्रॉन की जांच होती है। लेकिन जिले के भेजे गए किसी भी सैंपल में ओमिक्रॉन का वायरस नहीं मिला है।
टीकाकरण टीम से अभद्रता पर दी तहरीर
सीएचसी अधीक्षक परसेंडी ने ग्राम पंचायत बेंद्रौरा के एक व्यक्ति के खिलाफ तालगांव कोतवाली में तहरीर दी है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया, संतोषी नाम का एक युवक गांव वालों को टीकाकरण न करवाने के लिए उकसा रहा है। इसकी जानकारी होने पर वे व एडीओ पंचायत गांव गए थे। गांव वालों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान युवक ने अभद्रता की। जिससे गांव में टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से नहीं हो पाया है।

समय पर लगवाएं टीका
जनपद में कोविड के मामले बढ़ रहे है। इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है। जिलेवासियों से अपील है कि वह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। वैक्सीनेशन करवाने में लापरवाही न बरतें। दोनों डोज समय पर लगवाएं।
डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed