{"_id":"5eece32c8ebc3e42ce0b5e86","slug":"corona-fighters-sitapur-news-lko526764934","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत तीन और मरीजों ने जीती जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत तीन और मरीजों ने जीती जंग
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। खैराबाद एल-1 अस्पताल में भर्ती महिला समेत तीन और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। तीनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, एडमिट होने की मियाद पूरी करने वाले एक ही मरीज को अभी डिस्चार्ज किया गया है।
महोली के चड़रा आश्रय स्थल में क्वारंटीन के दौरान दो श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। एक हरगांव का, जबकि दूसरा पिसावां का रहने वाला था। दोनों दिल्ली से लौटकर आए थे। इसके अलावा नौ जून को दिल्ली से पति और बच्चों के साथ लौटी शहर के मिरदही टोला की रहने वाली एक महिला 13 जून को कोरोना संक्रमित पाई गई थी।
तीनों मरीज कोविड अस्पताल खैराबाद में भर्ती थे, जहां से स्वास्थ्य विभाग ने 17 जून को तीनों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा था। 18 जून की देर रात आई रिपोर्ट में तीनों मरीज कोरोना मुक्त हो गए हैं। मसलन, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि एल-1 अस्पताल में भर्ती मिरदही टोला की महिला समेत तीनों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, लेकिन हरगांव के ही मरीज ने प्रोटोकाल के तहत अस्पताल में भर्ती होने की मियाद पूरी की है, इसलिए शुक्रवार को उसे ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। महिला और पिसावां का श्रमिक अभी भर्ती रहेगा। एडमिट होने की मियाद पूरी होने पर मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज होते रहेंगे। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या घटकर चार रह गई है।
एल-1 अस्पताल में एक्टिव मरीज एक भी नहीं, सभी लखनऊ में
तीनों मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब कोविड अस्पताल खैराबाद में एक्टिव मरीज एक भी नहीं बचा है। जिले के चारों एक्टिव मरीज लखनऊ में भर्ती हैं। इसमें हरगांव का सराफा व्यापारी, लहरपुर का बिजली मैकेनिक, चौधरी टोला का दिल्ली एयरपोर्ट का कर्मचारी और पिसावां का सिक्योरिटी गार्ड शामिल है।
दोनों मरीज अलग वार्ड में शिफ्ट
कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एल-1 अस्पताल में भर्ती होने की मियाद पूरी कर रही मिरदही टोला की महिला समेत दोनों मरीजों को अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया है, जिससे अगर कोई पॉजिटिव मरीज भर्ती होता है तो संक्रमण का फैलाव इनमें न हो सके।