{"_id":"57d599d14f1c1bbb61318cfd","slug":"congress-rally-reached-in-hargav","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कांग्रेस को दिलाएं सत्ता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कांग्रेस को दिलाएं सत्ता’
Amarujala Bureau
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
bus yatra with 27SaalUPBehal
गैर कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को सैकड़ों वर्षों पीछे ढकेल दिया है। विकास बाधित है, यदि आप सभी अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहते हैं तो हमारा साथ दें। यह बात दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को ‘27 साल यूपी बेहाल यात्रा’ के दौरान हरगांव के पूर्व प्रमुख डॉ. रमाशंकर मिश्र के निवास पर आयोजित स्वागत सभा में कही।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर कहा कि इसी उत्साह को बरकरार रखते हुए कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की सत्ता दिलाएं। राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह ने कांग्रेस को युवाओं व किसानों की पार्टी बताते हुए कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की बात कही। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताना है।
विज्ञापन
यात्रा में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व विधायक हरीश बाजपेयी, जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व मुख्य चौराहे पर कांग्रेसी नेता, सचिन मिश्रा, सईद खां आदि ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन