फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   congress rally in sitapur

सपा-कांग्रेस का गठबंधन उम्मीदों का जोड़ : राजबब्बर

Wed, 15 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
congress rally in sitapur
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन एक नई उम्मीदों का गठबंधन है। अच्छी विचारधारा के दो युवा एक साथ में हैं। वह यहां गांजर इंटर कॉलेज में सपा-कांग्रेस गठबंधन के लहरपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशी अनिल वर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में सांप्रदायिक शक्तियां को रोकना है तो वोटों के बिखराव पर अंकुश लगाना होगा। उन्होंने कहा इस गठबंधन से अखिलेश यादव फिर यूपी के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राज्यसभा सदस्य व कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि आप लोगों का वोट छल से हथिया कर पीएम मोदी ने काला जादू दिखाया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने 8 नवंबर को असली रुपये को कागज का टुकड़ा बना दिया। ऐसे ठग व काले जादूगर से सावधान करने आया हूं।

उन्होंने कहा बसपा और भाजपा की पुरानी दोस्ती है। सीटें कम पड़ीं तो वह मिलकर सरकार बना लेंगे और प्रदेश का विकास रुक जाएगा। सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, पूर्व विधायक हरीश बाजपेई, पूर्व मंत्री मुख्तार अनीस, पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed