{"_id":"5fb7f5678ebc3e9bda53835c","slug":"community-policeing-sitapur-news-lko550914024","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमान्या को कुर्सी सौंप बोले कप्तान, आपके हवाले कानून व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमान्या को कुर्सी सौंप बोले कप्तान, आपके हवाले कानून व्यवस्था
विज्ञापन
सीतापुर की शहर कोतवाली में अपराध रजिस्ट्ररों को चेक करती कोतवाल बनी मान्या मिश्रा।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कम्युनिटी पुलिसिंग से क्राइम कंट्रोल करने वाले कप्तान आरपी सिंह ने एक बार फिर शुक्रवार को अनूठी पहल की। विश्व बाल दिवस पर एसपी ने बेटियों को दो घंटे के लिए नायक बनाकर जिले की कोतवाली-थानों की कमान सौंपी।
शहर कोतवाली में एसपी और कोतवाल की मौजूदगी में छात्रा ने छेड़खानी के मामले को दर्ज कराया तो तंबौर में एक माह से दंपती के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर हमेशा के लिए दोनों को एक किया। शहर के सिविल लाइंस निवासी आमान्या मिश्रा पुत्री विनीत मिश्रा जीजीआईसी की हाईस्कूल की छात्रा है। शुकवार को छात्रा को शहर कोतवाली की दो घंटे की कमान सौंपी गई। कोतवाल टीपी सिंह की कुर्सी पर बैठकर आमान्या फरियाद सुनी। दोपहर एक बजे एसपी आरपी सिंह कोतवाली पहुंचे। कप्तान को देखकर छात्रा खड़ी हो गई। कुर्सी कप्तान के हवाले करने लगी, लेकिन एसपी आरपी सिंह ने कहा कि चार्ज आपके पास है, इसलिए कुर्सी पर आप बैठेंगी। एसपी भी पास की कुर्सी पर बैठ गए।
इस बीच एक महिला के साथ कोतवाल के कमरे में दाखिल हुई किशोरी ने आपबीती सुनाई। ये सुनकर आमान्या ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने के आदेश कोतवाल टीपी सिंह को दिए। छात्रा के आदेश पर केस दर्ज हो गया है। तंबौर के शीरपुर निवासी राम जी ने एक माह पहले पत्नी मौसम कुमारी की पिटाई कर दी। पत्नी अपनी एक माह की बच्ची के साथ घर छोड़कर चली गई। पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। शुक्रवार को थाने की कमान रामपाल सिंह राम किशोरी देवी इंटर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा नैनशी ने संभाल रखी थी। दंपती के आने पर मामले की जानकारी लेकर समझाया। दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन
खैराबाद में नई बाजार की श्रुति तिवारी ने चार्ज संभाला। निरीक्षण कर महिला हेल्प डेस्क पर किस तरीके से एफआईआर दर्ज होती है, इसकी जानकारी ली। डीजे कॉलेज चौराहा स्थित बैंक का निरीक्षण कर अल्लामा फजले हक चौराहे पर चार वाहनों के चालान किए। हरगांव थाने में सुन्दर लाल इंटर कॉलेज हैदरपुर की छात्रा माही मिश्रा को प्रभारी बनाया गया। कमलापुर में कस्बे की आरुषि तिवारी को थानेदार बनाया गया।
रामपुर मथुरा में थानाध्यक्ष बनी मुस्कान गुप्ता ने दो ऑनलाइन चालान काटने के साथ ही तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। सिधौली में छात्रा प्रीती निगम, अटरिया में गरिमा दीक्षित, महमूदाबाद में छात्र आदित्य कुमार, लहरपुर में छात्रा हुस्ना बानो, सदरपुर में छात्र मयंक गुप्ता, मानपुर में छात्रा गायत्री सिंह, रामकोट में सिमर प्रीत, संदना में वर्षा सोनी, मिश्रिख में ऋतु मिश्रा, महोली में प्रान्शु तिवारी, बिसवां में ख्याति, रेउसा में आकांक्षा, तालगांव में यान्शी यज्ञसैनी को थाने की कमान सौंपी गई। पिसावां में बाबू सिंह इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा अन्नपूर्णा सिंह थानेदार बनीं। 23 वाहनों का चालन कर 27 हजार का जुर्माना वसूल किया।

रामपुर मथुरा में कोतवाल बनी छात्रा ने बिना हेलमेट जा रहे बाइक सवार का काटा चालान।- फोटो : SITAPUR