{"_id":"6adb6dfc4d88b669ad327f2637056b40","slug":"cold-increased-after-rainfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बढ़ी ठंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बढ़ी ठंड
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से पूरी तरह गर्मी का अहसास कराने वाला मौसम शनिवार एकाएक को फिर बदल गया। सुबह से बदली के बीच दोपहर में रिमझिम होने लगी।
विज्ञापन
इससे ठंड बढ़ गई। रिमझिम फुहारों ने लोगों को तर कर दिया। बारिश ने एकबार फिर ठंड का अहसास कराकर लोगों को ऊनी कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया।
बदली व 12 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा से पारा भी गिरा। शाम 6 बजे फिर से बारिश शुरू हो गई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन