{"_id":"68fe65d598bd20e3290bd666","slug":"coconut-becomes-expensive-on-chhath-festival-sitapur-news-c-102-1-stp1001-142991-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छठ पर्व पर महंगा हो गया नारियल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छठ पर्व पर महंगा हो गया नारियल
Sun, 26 Oct 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
नारियल खरीदतीं महिलाएं।
सीतापुर। छठ महापर्व की खरीदारी को लेकर रविवार को दिनभर बाजार में गहमागहमी रही। छठ पूजा में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं की दिनभर लोग खरीदारी करते रहे। व्रत में मुख्य रूप से प्रयोग होने वाले नारियल की डिमांड ज्यादा रही।
इस वजह से नारियल की कीमत भी बढ़ गई। 40 रुपये में मिलने वाला जटा नारियल 60 से 80 रुपये प्रति पीस में बिका।सिंघाड़े के तेवर भी सख्त दिखे। सिंघाड़ा 40 से 50 रुपये प्रति किलो में बिका। फल विक्रेता संदीप ने बताया कि व्रत में मुख्य रूप से सिंघाडा, जटा नारियल के साथ मौसमी फल उपयोग होते हैं।
इसी वजह से डिमांड ज्यादा रही। नारियल 60 रुपये प्रति पीस में बिका। उधर, केला 30 से 40 रुपये दर्जन, सेब 80 रुपये किलो, अंगूर 120 रुपये प्रति किलो में बिका। श्रद्धालुओं ने बताया कि पूजा में सात के प्रकार के फल उपयोग किए जाते हैं। इसके अलावा नए वस्त्र पहने जाते हैं। पूजन के लिए सामान खरीदने आईं विमला सिंह ने बताया कि नारियल चार दिन पहले 40 रुपये में बिक रहा था। आज इसकी कीमत 20 रुपये प्रति पीस बढ़ गई।