फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cloudy, rain expected today

आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

Sun, 23 Jun 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cloudy, rain expected today
सीतापुर। जिले में रविवार को मौसम के कई रंग नजर आए। सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए। कुछ जगहों पर बारिश हुई। इसके बाद धूप ने उमस बढ़ा दी।
विज्ञापन

दिन भर धूप, छांव के खेल से मौसम खुशगवार बना रहा। उमस से लोग परेशान रहे। अधिकतम पारा 31 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को जिले के कई हिस्सों में बारिश की संभावना भी है।
पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। रविवार को भी मौसम का मिलाजुला असर रहा। सुबह आसमान में रवानी करने वाले बादल अगले ही पहर जिले के कई इलाकों में जमकर बरसे। कुछ देर बाद आसमान साफ हो गया तो सूर्यदेव ने भी दर्शन दिए। धूप निकलने से उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

धूप का असर बादलों के कारण कम ही रहा। दिन भर आते-जाते बादलों की वजह से धूप-छांव का खेल चलता रहा। इससे मौसम खुशनुमा बना रहा। दिन में चलने वाली हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
महमूदाबाद में बारिश ने खोली पोल, सड़कों पर भरा पानी
महमूदाबाद। बरसात ने रविवार को नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नगर के कई सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
रविवार सुबह हुई बारिश से रामकुंड चौराहे से संकटा देवी मंदिर मार्ग पर दुर्गा मंदिर के निकट, प्राथमिक विद्यालय प्राचीन, चिकमंडी से मोतीपुर चौराहा जाने वाले मार्ग पर मदेशाह मजार के पास, तहसील परिसर में, रामपुर मथुरा मार्ग पर पानी भर गया, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई।

मामूली बरसात के बाद नगर के कई स्थानों पर जलभराव को लेकर समाजसेवी राजू अंसारी, नदीम अहमद, विपिन वर्मा आदि ने कहा कि अभी मानसून आना बाकी है। पालिका प्रशासन जल निकास की समुचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed