{"_id":"58d2b9224f1c1ba16e1a221c","slug":"close-30-shops-of-meat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से चल रही मीट की 30 दुकानें बंद कराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से चल रही मीट की 30 दुकानें बंद कराईं
Amarujala Bureau
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
shop
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में बूचड़खानों व अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में कोई बूचड़खाना तो नहीं मिला पर करीब 30 मीट की दुकानें अवैध रूप से चलती पाई गईं, जिन्हें बंद कराने का पुलिस ने दावा किया, हालांकि दुकान संचालक लाइसेंस होने की बात कहते रहे। अब पालिका से लाइसेंस धारकों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
महमूदाबाद कोतवाल धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि दो दिन में करीब आधा दर्जन बूचड़खानों समेत ढाई दर्जन मीट की दुकानों को महमूदाबाद, पैंतेपुर व नूरपुर में बंद कराया गया है, हालांकि चिकमंडी चौराहा, रेलवे स्टेशन मार्ग, व रोडबेज बस स्टैंड मार्ग पर कुछ मीट की दुकानें खुली मिलीं।
विज्ञापन
इस पर कोतवाल ने बताया कि कई लोग मीट की दुकान का लाइसेंस होने की बात कह रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन से मीट की दुकान के लिए जारी किए गए लाइसेंस धारकों की सूची मांगी गई है। सूची मिलते ही प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। सदरपुर थानाध्यक्ष सचिन कुमार सिंह ने सदरपुर, शेखपुर, धरमपुर, रमद्वारी आदि में पुलिसबल के साथ सघन चेकिंग की पर कोई दुकान व बूचड़खाना नहीं मिला।
विज्ञापन