{"_id":"629510c85131652edb42ae66","slug":"clerk-dies-under-suspicious-circumstances-sitapur-news-lko6330024147","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
बिसवां में पुलिस के सामने रोते मृतक के परिवारीजन। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां सीतापुर। कोतवाली इलाके में रविवार रात पावर कॉर्पोरेशन के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने भाजपा नेता पर हत्या का आरोप लगाते हुए मार्ग जामकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पावर कॉर्पोरेशन में लिपिक पद पर तैनात मानपुर थाना इलाके के गांव कटिया निवासी अमित मिश्रा (40) बिसवां इलाके के कैथीटोला में स्थित आवास जा रहे थे। बीती रात अचेत अवस्था में बिसवां सिधौली मार्ग पर काका ढाबे के पास पड़े मिले थे। लोगों का कहना था कि वह डीसीएम की टक्कर से घायल हो गए थे। आननफानन में लोगों ने उसे बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी व पूर्व प्रधान ने कैथीटोला निवासी सुधाकर शुक्ला पर हत्या का आरोप लगाया जो कि एक भाजपा नेता बताए जा रहे हैं।
आरोप है कि सुधाकर, अमित से धन उगाही कर रहे थे। आरोपी ने कई बार अमित को फोन कर पैसा मांगा था। इसकी रिकार्डिंग पीड़ित ने वायरल कर दी थी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने योजना बनाकर हत्या कर दी। सोमवार को परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पहले बिसवां कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और फिर बड़े चौराहे पर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पाकर मौके पर एएसपी राजीव दीक्षित, सीओ बिसवां अभिषेक सिंह अजेय, इंस्पेक्टर बिसवां मनीष सिंह ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटा के बाद परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार किया। इंस्पेक्टर बिसवां ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई जारी रहेगी।
पार्टी से एक हफ्ते पहले ही निकाल दिया था
सुधाकर शुक्ल को पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए करीब एक सप्ताह पहले ही भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने पार्टी से निकाल दिया था। पार्टी का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।
- पवन सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी