{"_id":"686eb5fb1f9fd05bad0d6db4","slug":"cleaning-of-sarayan-river-started-sitapur-news-c-102-1-slko1053-136043-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चमकेगी अपनी सरायन शुरू हुई साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चमकेगी अपनी सरायन शुरू हुई साफ-सफाई
Thu, 10 Jul 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
सरायन नदी की सफाई करती जेसीबी। -संवाद
सीतापुर। शहर के मध्य से निकली सरायन नदी को प्रदूषणमुक्त करने की कवायद प्रारंभ हो गई है। पहले चरण में नदी के अंदर जमा सिल्ट व दोनों किनारों पर झाड़-झंखाड़ को साफ किया जा रहा है।
जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कुछ दिन पहले कैंची पुल के पास से निकली सरायन नदी का निरीक्षण किया था। उन्होंने नगरपालिका को शहर के अंदर नदी को साफ करने के निर्देश दिए थे। इस अभियान की शुरुआत हो गई है। पहले चरण में नगरपालिका ने जीआईसी सीतापुर के पास से उजागर लाल इंटर कॉलेज तक साफ-सफाई कराने का निर्णय लिया है।
नदी के दोनों किनारों पर दो पैकलैंड व दो जेसीबी के माध्यम से सफाई करवाई जा रही है। नदी के अंदर जमा सिल्ट व झाड़-झंखाड़ को साफ किया जा रहा है। राजस्व निरीक्षक विनीत वर्मा ने बुधवार को निरीक्षण किया। सफाई टीम को बरसात से पूर्व सफाई करने के निर्देश दिए।